Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia में सैन्य परिवहन विमान क्रैश, सभी 19 सवारों की गई जान

    11 minutes from now

    1

    0

    रूस का एक सैन्य परिवहन विमान मंगलवार को पश्चिमी साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में विमान के उपकरणों में खराबी आने की बात सामने आई है।‘एएन-12’ विमान मॉस्को से करीब 3,000 किलोमीटर पूर्व में केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास एक निर्जन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मंत्रालय ने बताया कि चालक दल के सदस्यों समेत उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। वायुसेना के विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।आमतौर पर ‘एएन-12’ विमान के चालक दल में छह सदस्य होते हैं। ‘एएन-12’ सोवियत संघ में निर्मित चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप परिवहन विमान है, जिसका इस्तेमाल 1950 के दशक के उत्तरार्ध से किया जा रहा है। इस मॉडल के 1,000 से अधिक विमान बनाए गए थे और इनमें से कुछ अब भी रूस तथा अन्य देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Apple Services Outage | अमेरिका में तकनीकी संकट गहराया: माइक्रोसॉफ्ट और एयरलाइंस के बाद अब Apple और मैरियट की सेवाएं भी ठप
    Next Article
    Nvidia बोर्ड का Jensen Huang को फिर से CEO बनाने से इनकार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment