Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Apple Services Outage | अमेरिका में तकनीकी संकट गहराया: माइक्रोसॉफ्ट और एयरलाइंस के बाद अब Apple और मैरियट की सेवाएं भी ठप

    45 minutes from now

    1

    0

    अमेरिका में पिछले एक सप्ताह से लगातार सामने आ रहे तकनीकी व्यवधानों (Tech Outages) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। संघीय विमानन प्रशासन (FAA), यूनाइटेड एयरलाइंस और माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गज संस्थानों की सेवाएं बाधित होने के बाद अब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल (Apple) और प्रमुख होटल श्रृंखला मैरियट इंटरनेशनल (Marriott International) की डिजिटल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने आधुनिक प्रौद्योगिकी मंचों और डिजिटल बुनियादी ढांचे पर बढ़ती व्यापक निर्भरता से जुड़े गंभीर जोखिमों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर सेवाओं की स्थिति की जानकारी देने वाले पेज पर स्वीकार किया कि उसकी ‘एप्पल म्यूजिक’, ‘ऐप स्टोर’ और ‘एप्पलकेयर’ सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ गईं। इसके अलावा ‘आईक्लाउड’ में लॉगइन करने में भी दिक्कतें आईं। प्रौद्योगिकी सेवाओं की निगरानी करने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर डॉट को’ के अनुसार, ‘एप्पल पे’ के संबंध में भी उपयोगकर्ताओं की शिकायतों में अचानक वृद्धि हुई। कंपनी ने ईमेल के जरिए जारी एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह एक आंतरिक अपडेट के कारण हमारी कुछ सेवाएं बाधित हो गई थीं। इनमें से कई सेवाएं अब फिर से शुरू हो गई हैं। हम बाकी सेवाओं को भी जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।’’ अमेरिका की सबसे बड़ी होटल संचालक कंपनी ‘मैरियट इंटरनेशनल’ को भी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया मंच ‘रेडिट’ पर उपयोगकर्ताओं ने बताया कि इन समस्याओं के कारण होटल में कमरों की बुकिंग और मेहमानों के ‘चेक-इन’ समेत कई सेवाएं प्रभावित हुईं।‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ ने भी मैरियट की सेवाएं बाधित होने की जानकारी दी। पिछले एक सप्ताह में सरकारी और निजी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सेवाओं में साइबर प्रौद्योगिकी से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। इनमें शुक्रवार को एक प्रणाली पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण अमेरिका में सभी उड़ानों को रोकना, सोमवार को ‘जेपी मॉर्गन चेज’ में तकनीकी समस्या के कारण वित्तीय प्रणाली पर व्यापक असर पड़ना और ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ की आंतरिक प्रणालियां ठप होने से उड़ानों के प्रस्थान में देरी होने की घटनाएं शामिल है।Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh में फिर भड़की हिंसा की आग! Sheikh Hasina के गृह नगर गोपालगंज में पुलिस थाना और सत्तारूढ़ सांसद का घर फूंका, बीएनपी नेता की मौत के बाद बवाल
    Next Article
    Russia में सैन्य परिवहन विमान क्रैश, सभी 19 सवारों की गई जान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment