Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹10 किराए को लेकर ऑटो चालक की पिटाई:मऊ में बीच सड़क पर बेल्ट से पीटा, लोगों ने किया बीच-बचाव

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ₹10 के किराए को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने एक ऑटो चालक को बीच सड़क पर घेरकर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना मऊ के थाना कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर हुई। कुछ युवकों ने एक ऑटो चालक को घेर लिया और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। राहगीरों की मौजूदगी में हुई इस घटना को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। पीड़ित ऑटो चालक की पहचान कल्लू के रूप में हुई है। कल्लू ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन से कुछ सवारियों को लेकर जा रहा था। गंतव्य पर पहुंचने के बाद जब उसने उनसे ₹10 किराया मांगा, तो सवारियों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बेल्ट निकालकर उसकी पिटाई कर दी। कल्लू ने यह भी बताया, वह हमलावरों को नहीं जानता और न ही पहचानता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर हुई वर्कशॉप:146 अधिकारियों की हुए ट्रेनिंग, रिस्क एनालिसिस- अवेयरनेस स्ट्रेटेजी पर हुई चर्चा
    Next Article
    पॉवर कारपोरेशन के खिलाफ बिजली कर्मियों का अल्टीमेटम:गोरखपुर में कर्मचारियों को एकजुट करने की तैयारी, 11 अप्रैल को करेंगे आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment