Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RLD नेताओं ने चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी:रामपुर में पुण्यतिथि पर किसानों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

    16 hours ago

    2

    0

    रामपुर में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के जिला कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व RLD के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू ने किया। इस दौरान गुड़िया बेगम, मेहरून जहां, इदरीश अंसारी, मजहर अली, रईस अहमद, फरमान अहमद, महबूब अली मिर्जा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने चौधरी अजीत सिंह को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति की। बबलू ने बताया कि अजीत सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल को एक मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी वर्गों को एकजुट रखने का कार्य किया। रामपुर से भी उनका गहरा जुड़ाव था, जहां वे कई बार आए और स्थानीय नेताओं के साथ जनता के मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। वे युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि वे किसानों की हर संभव मदद करेंगे। साथ ही, उनकी समस्याओं को उठाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में राप्ती नहर के पानी से फसलें तबाह:सैकड़ो बीघा कृषि भूमि जलमग्न, किसानों में आक्रोश
    Next Article
    पीएम सूर्य घर योजना की रफ्तार पर डीएम सख्त:लखीमपुर-खीरी में बैंक-वेंडर को पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment