Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में हाईटेंशन लाइन में उलझा मिला बुजुर्ग का शव:तार में करंट आने से मौत, विधायक ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया; अज्ञात पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती के सोनवा गांव में बुधवार को एक 70 साल के बुजुर्ग का शव जमीन की ओर झुकी हाईटेंशन लाइन में उलझा मिला। बताया जा रहा की शौच के लिए निकले बुजुर्ग सीताराम की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक लाइन में करंट दौड़ने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, यह हाईटेंशन लाइन कई सालों से जमीन की ओर काफी नीचे लटक रही थी, जिससे राहगीरों को झुककर निकलना पड़ता था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह लाइन लंबे समय से निष्प्रयोग थी और इसमें बिजली आपूर्ति बंद थी, लेकिन हादसे के दिन अचानक करंट आ गया। दरअसल, यह लाइन कई सालों पहले बहराइच के परसौरा विद्युत उपकेंद्र से सोनवा और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई थी। भिनगा से नई लाइन के माध्यम से आपूर्ति शुरू होने के बाद इसे निष्प्रयोग घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद बिजली विभाग ने इस हाईटेंशन तार को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर श्रावस्ती विधानसभा के भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर परिवार को जल्द उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने अपनी ओर से परिवार को 25 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्योति सिंह बोलीं-पवन सिंह को दूसरी शादी नहीं करने दूंगी:वो कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं; पावर स्टार के कई राज मेरे पास
    Next Article
    स्वदेशी इनोवेशन से बढ़ेगी युद्ध क्षमता:टारगेट एयरक्राफ्ट 'शिकरा' 100 किमी तक करेगा वार, V-BAT UAV बनेगा गेम-चेंजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment