Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से मैच जीता:एच एम क्रिकेट क्लब को हराया, कार्तिक ने लिए 4 विकेट

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के आईटीआई साकेत मैदान पर खेले गए एक मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने एच एम क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एच एम क्रिकेट क्लब की टीम 24.5 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एच एम क्रिकेट क्लब की ओर से उमर ने सर्वाधिक 74 रन बनाए, जबकि कृष्णा ने 37, देव ने 32 और कृष्णा रस्तोगी ने 30 रनों का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के लिए कार्तिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। कृनाल, अवि और श्रेष्ठ ने भी दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया। शौर्य ने 44 रन, रोनित ने 40 रन, पार्थ ने 38 रन और आदित्य व आरिश ने 25-25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। एच एम क्रिकेट क्लब की ओर से अजीम ने दो और कृष्णा रस्तोगी ने एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि गुरुवार को सब जूनियर वर्ग का मैच खेला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंडर-19 ट्रायल मैच संपन्न:कानपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; अंडर-15 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल
    Next Article
    IIT कानपुर में मातृभाषा दिवस पर आयोजन:तकनीकी पढ़ाई के बीच गूंजीं कविताएं, विशेषज्ञों ने कहा- तरक्की के लिए अपनी भाषा जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment