Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    REEL बनाते समय नाव पलटी, 4 छात्र डूबे:झांसी में 15 घंटे बाद एक की लाश मिली; कोचिंग बंक कर घूमने गए थे

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में रविवार शाम रेलवे डैम में नाव पलटने से 4 दोस्त डूब गए। एक की मौत हो गई, दूसरा लापता है, जबकि 2 को बचाया गया। छात्र नाव पर रील बना रहे थे, तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और डैम के बीचों-बीच नाव पलट गई। नाव में सवार चारों छात्र चिल्लाने लगे। डैम के किनारे मौजूद एक युवक ने 2 दोस्तों श्रवण और शौर्य को सुरक्षित बाहर निकाला। वेदांश और आतिफ लापता हो गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 15 घंटे बाद सोमवार सुबह आतिफ का शव बरामद हुआ। वेदांश की तलाश जारी है। मामला रक्सा के गढ़िया गांव का है। चारों कोचिंग बंक करके घूमने गए थे। डैम में नाव पर बैठे छात्रों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वेदांश यादव कहता है- हम लोग घूमने आए थे। एक नाव मिल गई है, इसे हाईजैक कर लिया है। अब पूरे रेलवे डैम में घूमेंगे। मुझे तैरना आता है, मैं बच जाऊंगा, लेकिन इसका (शौर्य) पता नहीं। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… चारों माउंट लिट्रा जी स्कूल में पढ़ते थे प्रेमनगर के महावीरन मोहल्ला निवासी श्रवण तिवारी (19), लहर गिर्द निवासी शौर्य (18), प्रेमगंज निवासी वेदांश यादव (18) और नगरा निवासी आतिफ मंसूरी (19) माउंट लिट्रा जी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र थे। परीक्षाएं खत्म होने के बाद रविवार को चारों ट्यूशन जाने के बहाने घर से निकले थे। ट्यूशन न जाकर बाइक से गढ़िया गांव के रेलवे डैम पहुंच गए। यहां घूमने के दौरान उन्हें किनारे एक नाव मिल गई। इसके बाद चारों नाव लेकर पानी में उतर गए। शौर्य नाव चलाने लगा, जबकि वेदांश नाव पर खड़े होकर रील बनाने लगे। जैसे ही नाव गहरे पानी में पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। बकरी चरा रहे युवक ने दो दोस्तों को बचाया डैम के पास कल्लू केवट बकरियां चरा रहा था। जैसे ही उसने चारों दोस्तों को डूबते देखा, वह तुरंत नाव लेकर डैम में उतर गया। कल्लू ने श्रवण और शौर्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वेदांश और आतिफ गहरे पानी में डूब गए और लापता हो गए। पुलिस और दमकल टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने पर कुछ ही देर बाद सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। करीब 30 फीट गहराई में छात्र डूबे सोमवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुबह करीब 9 बजे आतिफ मंसूरी का शव बरामद कर लिया गया। वेदांश यादव का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जहां छात्र डूबे थे, वहां डैम में करीब 30 फीट गहराई बताई जा रही है। दोपहर करीब 12:30 बजे जालौन से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तलाश अभियान तेज कर दिया। घटना के बाद परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर एसडीएम गोपेश तिवारी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे आतिफ मंसूरी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता शहजाद रेलवे में ठेके पर काम करते हैं। वहीं, वेदांश यादव भी इकलौता बेटा है। उससे बड़ी एक बहन कशिश BTC कर रही है। वेदांश के पिता विश्ववीर यादव कृषि विभाग में बाबू थे। 2008 में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी, तब वेदांश गर्भ में था। इसके बाद पत्नी रंजनी यादव को नौकरी मिल गई थी। रजनी कृषि विभाग में भू संरक्षण में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। एसडीएम बोले- सर्च ऑपरेशन जारी एसडीएम गोपेश तिवारी ने कहा- चार बच्चे रेलवे डैम में डूब गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से दो को सुरक्षित बचा लिया गया था। आज एक बच्चे का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट दुबई में रहने वाले यूपी के संदिग्ध आतंकी आकिब खान के AK-47 को खिलौना बताने के मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह को भी हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बिजनौर के मैजुल का छह महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मेरठ के आकिब के साथ नजर आया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ CMS में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का आगाज:300 फिल्मों का होगा प्रदर्शन, मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे
    Next Article
    रौनक ने बढ़ाया मान, देश के बेस्ट वार्डन चुने गए:राजस्थान में हुई ऑल इंडिया सिविल डिफेंस कॉन्फ्रेंस में मिला नेशनल अवार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment