Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली सदर विधानसभा में समाजवादी पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरे पर भारतीय जनता पार्टी, पंकज कुमार बने बसपा की पसंद; जानिए विधायक की स्थिति

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली सदर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अदिति सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 52% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अदिति सिंह हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद अदिति सिंह हैं। उन्हें 72% लोगों ने पसंद किया है। जबकि पीयूष प्रताप सिंह को 9%, पुष्पेंद्र सिंह को 5% और बुद्धिलाल को 4% समर्थन मिला। अन्य उम्मीदवारों को 10% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों में शशिकांत शर्मा को 78% मतदाताओं ने अपनी पहली पसंद बताया। आरपी यादव को 17% और ओपी यादव को 4% समर्थन मिला, जबकि अन्य को 1% में शामिल किया गया। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों में पंकज कुमार को 32%, सुरेश बहादुर सिंह को 26% और जगजीवन राम वाडले को 16% लोगों ने पसंद किया। अन्य उम्मीदवारों को 26% सहभागिता मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बाबा श्याम खाटू नरेश का 22वां वार्षिक संकीर्तन:70 किलो फूलों से श्रृंगार, 5,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, भजनों की हुई अमृतवर्षा
    Next Article
    बरेली में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी:युवती ने खुद को सरकारी अफसर बताया, कई लोगों को फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment