Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवक की बेल्ट से पिटाई का VIDEO:रुपए न देने पर सूदखोर ने पीटा, अशब्द कहते हुए कर दी बेल्टों की बौछार

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में रुपए के लेन-देन को लेकर एक युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को अपशब्द कहते हुए बेल्ट से पीटता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह पिटाई रुपए के लेन-देन के विवाद के कारण की गई है। पिटाई के दौरान एक अन्य युवक द्वारा पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। यह घटना रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अरुण नौहार ने बताया कि पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहुजन अब चुनावी मैदान में दिखाएगा ताकत:मायावती बोलीं, बाबा साहेब का संविधान सही से लागू होता तो देश आज विकसित हो चुका होता
    Next Article
    30 लाख में किडनी ट्रांसप्लांट का ठेका लेता था रोहित:‘कमांडो सर्जरी’ कोडवर्ड से चलाता नेटवर्क, कानपुर में ऑपरेशन होता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment