Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहुजन अब चुनावी मैदान में दिखाएगा ताकत:मायावती बोलीं, बाबा साहेब का संविधान सही से लागू होता तो देश आज विकसित हो चुका होता

    6 hours ago

    2

    0

    आंबेडकर जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- बाबा साहेब के संविधान को लागू करने में सत्ताधारी पार्टियां पूरी तरह नाकाम रहीं, वरना देश आज स्वावलंबी और विकसित बन चुका होता। मायावती ने लखनऊ स्थित आवास पर मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा, “बहुजन समाज के मसीहा डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। पूरी मिशनरी भावना से बीएसपी कार्यकर्ता पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।” मायावती ने आगे कहा, “बाबा साहेब का पूरा जीवन गरीबों, शोषितों, उपेक्षितों और जातिवाद व सामंतवाद से पीड़ित महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष में बीता। उन्होंने संविधान बनाकर बहुजन समाज को सुरक्षा और सम्मान दिलाया, जिसके लिए देश हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।” तो देश आज आत्मनिर्भर और विकसित होता” मायावती ने कहा, “काश! केंद्र व राज्यों की सत्ताएं बाबा साहेब के अति-मानवतावादी और बहुजन कल्याणकारी संविधान को सही ढंग से लागू कर पातीं, तो भारत आज करोड़ों बहुजनों की गरीबी, बेरोजगारी, जातिवादी द्वेष और शोषण से मुक्त हो चुका होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए अब बाबा साहेब का सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति का कारवां चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ेगा।” सपा आंबेडकर जयंती मनाने को ढोंग कर रही इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा, “बहन मायावती के निर्देश पर बहुजन समाज सदियों से बाबा साहेब और कांशीराम जी की जयंती पुण्यतिथि दिवस मनाता रहा है। लेकिन कुछ दल बाबा साहेब के नाम पर जिला बनाने के बाद उसे मिटाने का काम कर रहे हैं। समाजवादी सरकार में बहन जी द्वारा बनाए गए आंबेडकर सामाजिक स्थल को मैरिज लॉन बनाने की बात करने वाले लोग आज आंबेडकर जयंती मनाने का ढोंग रच रहे हैं।” पाल ने आगे कहा, “बाबा साहेब के विचारों पर चलने वाली असली पार्टी सिर्फ बसपा है। संविधान को सच्चे अर्थों में मानने वाली भी सिर्फ बसपा है। कांशीराम की पुण्यतिथि किसी दल ने नहीं मनाई, लेकिन जब हमारे बहुजन समाज बड़ी संख्या में एकत्र हुए तो अन्य दल भी आज जयंती मनाने लगे। यह उनका नाटक है।” जय भीम-जय भारत के नारे, नीला झंडा और हाथी निशान का जोश कार्यक्रम के दौरान बसपा पदाधिकारियों ने ‘बहन जी मैदान में, मायावती जी संघर्ष करो हम आपके साथ हैं’ और “बीएसपी की क्या पहचान, नीला झंडा हाथी निशान “ के नारे लगाए। इसके बाद सभी ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्तियाँ जलाईं। मायावती के साथ इस दौरान बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, विश्वनाथ पाल समेत प्रदेश भर के मंडला कोआर्डिनेटर और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मायावती ने नारे लगा रहे पार्टी पदाधिकारियों का अभिवादन भी स्वीकार करते हुए सभी को आंबेडकर जयंती की बधाई दी। बड़ी संख्या में आंबेडकर स्मारक पर पहुंचे बसपा के कार्यकर्ता और समर्थक गोमती नगर स्थित आंबेडकर स्मारक पर प्रदेश के सभी 18 मंडलों से कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हैं। सभी वहां आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जयंती मना रहे हैं। इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, सभी मंडल कोआर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU- सेल्फ फाइनेंस के शिक्षकों को न्यूनतम 57,700 वेतन:एस्ट्रोफिजिक्स और वाइल्डलाइफ साइंस की पढ़ाई का होगा आगाज, EC बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर
    Next Article
    रायबरेली में युवक की बेल्ट से पिटाई का VIDEO:रुपए न देने पर सूदखोर ने पीटा, अशब्द कहते हुए कर दी बेल्टों की बौछार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment