Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:DM और SP ने समतामूलक समाज के निर्माण का आह्वान किया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन, दोनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट के संविधान कक्ष में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी से उनके सिद्धांतों को अपनाकर समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को प्राथमिकता दें पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जिसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को प्राथमिकता दें। उन्होंने राष्ट्र की एकता बनाए रखने, हिंसा से बचने और विवादों का समाधान शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में सपाइयों ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- संविधान ही संजीवनी और ढाल, बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव मिटाया
    Next Article
    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण को लेकर फायरिंग:दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, भाजपा चेयरमैन के लोगों ने थाने में मारने को दौड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment