Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में होटल-अस्पतालों की सुरक्षा जांच शुरू:दिल्ली अग्निकांड के बाद डीएम के निर्देश पर कमेटी गठित

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद रायबरेली जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनपद के सभी अस्पतालों, होटलों और रेस्टोरेंट्स की सघन सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं। जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया है। सुरक्षा मानकों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एक संयुक्त टीम का गठन किया है। इस टीम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अग्निशमन विभाग के अधिकारी और संबंधित प्राधिकरण के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम जिले के उन सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेगी, जहां लोगों का आवागमन अधिक रहता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से कई बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा। इनमें अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता, शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए बिजली की वायरिंग व अन्य सुरक्षा मानक, आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने के लिए 'फायर एग्जिट' का उचित प्रबंधन और परिसर में ज्वलनशील या अनावश्यक वस्तुओं के भंडारण की जांच शामिल है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानक पूरे नहीं पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया जाएगा। खामियों को दूर करने के लिए एक निश्चित समय-सीमा दी जाएगी। यदि तय समय के भीतर मानक पूरे नहीं किए गए, तो संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने कहा, 'होटल, रेस्टोरेंट और अस्पताल जैसे संस्थानों में, जहां भारी भीड़ होती है, सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' उन्होंने सभी संचालकों को अपने फायर और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सिस्टम को तुरंत दुरुस्त करने और लाइसेंस का नवीनीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी भी अनहोनी को होने से पहले ही रोकना है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के व्यावसायिक संस्थानों में हलचल देखी जा रही है। वहीं, आम नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में गौतम बुद्ध की प्रतिमा खंडित:ग्रामीणों में आक्रोश, एक हिरासत में, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
    Next Article
    मेरठ में पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल:ब्रह्मपुरी क्षेत्र का बताया गया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment