Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में गौतम बुद्ध की प्रतिमा खंडित:ग्रामीणों में आक्रोश, एक हिरासत में, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद के माधौगढ़ तहसील अंतर्गत गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के मजरा बदनपुरा में बुधवार सुबह तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा खंडित कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। गांव स्थित पार्क में स्थापित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। अराजक तत्वों ने प्रतिमा की आंखों पर पट्टी भी बांध दी थी। सुबह जब ग्रामीण पार्क पहुंचे, तब उन्होंने प्रतिमा की यह स्थिति देखी, जिसके बाद पूरे गांव में खबर फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताया। सूचना पर गोहन थाना पुलिस और जालौन के क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मोहित तिवारी नामक व्यक्ति को प्रतिमा खंडित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट नगर पालिका में नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ:कर्बी में विकास कार्यों में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता बढ़ेगी
    Next Article
    रायबरेली में होटल-अस्पतालों की सुरक्षा जांच शुरू:दिल्ली अग्निकांड के बाद डीएम के निर्देश पर कमेटी गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment