Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में भदोही के युवक की मौत:पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव लाया गया शव, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में भदोही के रहने वाले युवक युगेश सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक युगेश सरोज, समर बहादुर सरोज के पुत्र थे। उनके पिता मूल रूप से सुरियावा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी हैं और रायबरेली पोस्ट ऑफिस में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत रहे हैं। बताया गया कि युगेश अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जबकि उनके बड़े भाई बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार शाम को घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद सोमवार को परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव भटेवरा पहुंचे। गांव में अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार जुटे, जिन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बेटी से की मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप:जालौन में घर में घुसकर किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बरेली में गेहूं के खेत में मिला दिव्यांग का शव:सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment