Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटी से की मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप:जालौन में घर में घुसकर किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के अदलसराय इलाके में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अदलसराय (उदनपुरा) निवासी पप्पी पत्नी अख्तर ने कोतवाली कालपी में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर में मौजूद थीं। उसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोग उनकी नाबालिग बेटी निक्की से गाली-गलौज करने लगे। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए। दबंगों ने नाबालिग बेटी को बाल पकड़कर घसीटा और उसके साथ अभद्रता की। बेटी की चीख-पुकार सुनकर जब मां पप्पी बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अभिभावक कलेक्ट्रेट पहुंचे:फीस व सामग्री पर मनमानी का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    रायबरेली में भदोही के युवक की मौत:पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव लाया गया शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment