Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 3 दिन से दिख रही रहस्यमयी रोशनी:ग्रामीणों ने कहा जमीन के अंदर नागमणि हो सकती है, SDM बोले- जांच कराई जाएगी

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में बीते तीन दिनों से रात में एक रहस्यमयी रोशनी दिखाई दे रही है। पश्चिम गांव के निकट बांदा-बहराइच राजमार्ग किनारे खेतों की ओर यह अजीब चमक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, जिसमें ग्रामीण इसे 'नागमणि' होने की बात कह रहे हैं। वीडियो में अंधेरे में एक स्थान पर तेज चमकती हुई रोशनी नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यह रोशनी काफी देर तक दिखाई देती है और जैसे ही कोई व्यक्ति इसके नजदीक जाने की कोशिश करता है, यह अचानक बंद हो जाती है। दूर हटने पर रोशनी फिर से दिखाई देने लगती है। यह घटना 31 मार्च, मंगलवार की रात 8 बजे से शुरू हुई थी। कुछ ग्रामीण इसे चमत्कारी घटना बताते हुए 'नागमणि' होने की संभावना जता रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे किसी प्राकृतिक या अन्य कारण से उत्पन्न रोशनी मान रहे हैं। घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया है। गौरव, निजाम, मुन्ना, अफरोज, नवीन, अनिल और सुनील समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना स्थल पश्चिम गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने बांदा-बहराइच हाईवे से लगभग सौ मीटर की दूरी पर है। वहां एक विद्युत पोल भी लगा हुआ है। यह रोशनी जमीन से निकलती प्रतीत होती है और बीते तीन दिनों से लगभग साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच उत्पन्न होती है, जो तकरीबन 30 से 45 सेकंड तक चमकती रहती है। फिलहाल इस रहस्यमयी रोशनी के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने से ही सच्चाई सामने आ सकेगी और इस घटना के पीछे का रहस्य उजागर हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा कांच उद्योग, खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार
    Next Article
    पुलिस पर बम फेंकने वाले बदमाश को कारावास:चित्रकूट कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई, बम फटने से सिपाही घायल हो गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment