Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा कांच उद्योग, खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के कांच उद्योग को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब जिले के कांच उत्पादक अपने उत्पादों को सीधे जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो विलेज के माध्यम से देशभर में भेज सकेंगे। यह कदम उद्योग के लिए नए अवसर खोलेगा। राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट का कार्गो विलेज लगभग 87 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। इसकी प्रारंभिक क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन होगी, जिससे यह उत्तर भारत का एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनेगा। गौतम ने आगे बताया कि यह कार्गो विलेज सीधे एयरसाइड से जुड़ा होगा और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। कार्गो टर्मिनल को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 178 करोड़ रुपये की लागत से 8.25 किलोमीटर लंबी चार-लेन सड़क का निर्माण भी किया गया है, जिससे माल ढुलाई में तेजी आएगी। जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा इसके अतिरिक्त, फिरोजाबाद–जलेसर–हाथरस मार्ग को राज्य मार्ग घोषित करने की प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में लगभग 7 मीटर चौड़ी इस सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा करने की योजना है, जिससे परिवहन और सुगम होगा। हाथरस से यमुना एक्सप्रेसवे तक फोर लेन सड़क का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जिससे फिरोजाबाद के निवासियों को जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा में भी सुविधा मिलेगी। श्री गौतम के अनुसार, इस सुविधा से फिरोजाबाद के कांच उद्योग को एक बड़ा बाजार मिलेगा। उद्यमी अपने उत्पादों को कार्गो के माध्यम से देशभर में तेजी से पहुंचा सकेंगे और कांच उत्पादों के आउटलेट भी खोलना संभव होगा। यह परियोजना क्षेत्र में उद्योग, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देगी, साथ ही फिरोजाबाद की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अमीन निलंबित:दस्तावेज न दिखा पाने पर दो डंपर सीज, एसडीएम के निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर एक्शन
    Next Article
    रायबरेली में 3 दिन से दिख रही रहस्यमयी रोशनी:ग्रामीणों ने कहा जमीन के अंदर नागमणि हो सकती है, SDM बोले- जांच कराई जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment