Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोवर्स, काउंटी, यशराज क्लब ने जीते मैच:कानपुर में केडीएमए क्रिकेट लीग के मुकाबले

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को रोवर्स क्लब, काउंटी क्लब और यशराज क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीते। कानपुर साउथ ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.1 ओवर में 181 रन बनाए और ऑल आउट हो गए। सामर्थ दीक्षित ने 50, शशांक अवस्थी ने 32, आकाश त्रिवेदी ने 23 और विश्वास त्रिपाठी ने 20 रन का योगदान दिया। रोवर्स क्लब की ओर से विकार यादव ने 3 विकेट, जबकि अभिषेक यादव और युवराज ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोवर्स क्लब ने 25.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए और 6 विकेट से जीत दर्ज की। युवराज पांडे ने 52, आदर्श कुमार ने 35, आयुष ने 26 और अभिषेक यादव ने नाबाद 35 रन बनाए। कानपुर क्रिकेटर्स के लिए शिवा सिंह ने 3 विकेट चटकाए। राम लखन मैदान में हुए दूसरे मुकाबले में अमर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन बनाए। आकाश कुमार ने नाबाद 48 रन की पारी खेली। काउंटी क्लब के लक्ष्य पाल ने 3 विकेट और प्रियांशु पाल ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में काउंटी क्लब ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। आशीष कुमार ने 59 और दीपांशु गुप्ता ने 35 रन बनाए। अमर क्लब के अनिरुद्ध प्रताप ने 2 विकेट लिए। पीएसी मैदान में खेले गए तीसरे मैच में यशराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 188 रन बनाए। आदित्य सिंह ने 31, नितिन अग्रवाल ने 27, अविनाश यादव और समीर सिंह ने 26-26 रन बनाए। सिटी क्लब के प्रिन्स यादव ने 3 विकेट लिए। इसके जवाब में सिटी क्लब की टीम 31 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोहित तिवारी ने 58 और प्रियांगु गुप्ता ने 33 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। यशराज क्लब ने यह मुकाबला 31 रन से जीता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद तोड़ने का विरोध:ग्रामीणों ने अन्य अवैध निर्माण हटाने की मांग की, बोले- मस्जिद-मदरसा अल्लाह का घर
    Next Article
    कानपुर यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड को 33 अंकों से हराया:खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता, एलपीयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी भी अगले दौर में पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment