Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुदौली गैस एजेंसी पर एसडीएम का औचक निरीक्षण:अनियमितताओं की शिकायत पर जांच, उपभोक्ताओं ने बताईं समस्याएं

    10 hours ago

    1

    0

    जिले रुदौली क्षेत्र में गैस वितरण में अनियमितताओं और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में, उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने रुदौली गैस सर्विस पर औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के पहुंचते ही एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप देखा गया। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की गहन जांच की। उन्होंने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक और वितरण रजिस्टर की जांच की गई है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लाइन में लगे सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और किसी के साथ भेदभाव न हो। उन्होंने डिलीवरी नंबर कन्फर्मेशन नंबर न आने की समस्या को भी स्वीकार किया, जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं, और इसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं खुलकर बताईं। लोगों का कहना था कि गैस बुकिंग के बाद न तो कोई मैसेज मिलता है और न ही समय पर सिलेंडर। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। हालांकि, पूर्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन का दावा है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन, एजेंसी पर उमड़ी भारी भीड़ और उपभोक्ताओं की नाराजगी इस दावे पर सवाल खड़े कर रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेताओं का गाली-गलौज ऑडियो:शिकारपुर विधानसभा अध्यक्ष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
    Next Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सपा विधायक नसीम और परिवार से की मुलाकात, बोले-चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली, SIR धोखा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment