Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में जजों के ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गए:इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 1086, न्यायिक अधिकारियों का तबादला

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। हाईकोर्ट ने यूपी के 1086 जजों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। ये ट्रांसफर जिला अदालतों में कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए किए गए है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जारी की गई लिस्ट में 408 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (ADJ), 277 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 401 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी हुई अधिसूचना वरुण मोहित निगम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बुलंदशहर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अब नए रजिस्ट्रार (न्यायिक) (लिस्टिंग) होंगे। ये सभी ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर किए गए है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह श्योराण की तरफ से न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 15 तक चार्ज सौंप देंगे आदेशानुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में तैनात अधिकारी 15 अप्रैल की दोपहर तक अपनी मौजूदा पोस्ट का चार्ज सौंप देंगे और इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच से ईमेल के ज़रिए अपनी नई पोस्टिंग का चार्ज ले लेंगे। उन्हें कोर्ट की इजाज़त से हाईकोर्ट से रिलीव कर दिया जाएगा और तब तक वो हाईकोर्ट से जुड़े रहेंगे। जानिये कौन कहां गए इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ट्रांसफर किए जजों की ट्रांसफर लिस्ट अपलोड कर दी गई है। इन सभी न्यायिक अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन करना है। ट्रांसफर लिस्ट में प्रदेश के हर जिले के न्यायिक अधिकारी शामिल है। ट्रांसफर की गई लिस्ट में मुख्य रूप से रजिस्ट्रार के नाम भी शामिल है जिसमें भागीरथ वर्मा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज/स्पेशल जज, सीतापुर को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (स्टेशनरी), इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच, बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश तिवारी-II, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, बलिया को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (क्रिमिनल), इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रधान पीठ बनाया गया है। लंबी है लिस्ट वरुण मोहित निगम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बुलंदशहर, को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) (लिस्टिंग) नियुक्त किए गया है। देवेंद्र नाथ गोस्वामी, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, संत कबीर नगर को इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच में जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (नजारत) बनाया गया है। धीरेंद्र कुमार-II, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, लखनऊ को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (अकाउंट), इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच, बनाया गया है। निशांत सिंगला, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट), मुजफ्फरनगर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (इंस्पेक्शन) बनाया गया है। मयूर जैन, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (लिस्टिंग), इलाहाबाद हाईकोर्ट को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, गौतम बुद्ध नगर बनाया गया है। पवन कुमार शर्मा-I, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (कंप्यूटर), इलाहाबाद हाईकोर्ट को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (सिलेक्शन और अपॉइंटमेंट/सीनियरिटी), इलाहाबाद हाईकोर्ट बनाया जाएगा। मान वर्धन, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (सिलेक्शन और अपॉइंटमेंट/सीनियरिटी), इलाहाबाद हाईकोर्ट को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (कंप्यूटर), इलाहाबाद हाईकोर्ट बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर खत्म, लेबनान में इजरायल का हमला जारी
    Next Article
    ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता का दूसरा दौर जारी:47 साल बाद दोनों देशों की आमने-सामने बातचीत, ईरान की मांग- लेबनान पर तुरंत हमले बंद हों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment