Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सपा विधायक नसीम और परिवार से की मुलाकात, बोले-चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली, SIR धोखा है

    14 hours ago

    1

    0

    सपा नेता एवं यूपी सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज कानपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। महाराजपुर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल के होली मिलन समारोह में वे शनिवार दोपहर पहुंचे। कानपुर महानगर सपा के जिला अध्यक्ष फजल महमूद भी मौजूद रहे। चकेरी स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में फतेह बहादुर सिंह गिल ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत किया। इसके बाद वे सपा विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के निवास, जाजमऊ पहुंचे। जाजमऊ डिफेंस कालोनी स्थित विधायक नसीम सोलंकी के आवास पर पहुंचे, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां और परिवार से मुलाकात भी की। आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और कैंट से सपा विधायक हसन रूमी भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के स्वागत के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्हों सपा विधायको के साथ एक बैठक की। अब पढ़िए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जो कहा उन्होंने कहा कि एसआईआर कराने वाला कौन है? यह चुनाव आयोग ने कराया है। यह चुनाव आयोग नहीं, यह भारतीय जनता पार्टी के हाथ की कठपुतली है। कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि किसके वोट काटने हैं। इसके लिए अभियान चलाया गया है। यह एसआईआर नहीं, धोखा है। संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं, उनसे लोगों को वंचित किया जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, “आजम खां और मेरी बराबरी की बात हो ही नहीं सकती। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे, मेरे सीनियर हैं और रहेंगे। मुझसे ज्यादा काबिल हैं और रहेंगे। फिर उनकी मुझसे किस तरह की बराबरी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुदौली गैस एजेंसी पर एसडीएम का औचक निरीक्षण:अनियमितताओं की शिकायत पर जांच, उपभोक्ताओं ने बताईं समस्याएं
    Next Article
    शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलिएंट स्टूडेंट: गुजरात टाइटंस:LSG की गेंदबाजी जबरदस्त, घरेलू मैदान पर आत्मविश्वास से भरे लौटे: लांस क्लूजनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment