Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड IPS की पत्नी की जमीन पर बना अवैध लॉन:लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सील किया, 8 अप्रैल को जारी हुआ था नोटिस

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के खरगापुर इलाके में रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर की जमीन पर बने अवैध लॉन को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सोमवार सुबह सील कर दिया। यह लॉन ‘जश्न लॉन’ के नाम से चल रहा था। प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, आवासीय जमीन को किराए पर देकर व्यावसायिक गतिविधि की जा रही थी। एलडीए ने इस मामले में लॉन संचालक रोहित कुरीच के नाम नोटिस जारी किया था। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित जमीन पर बिना वैध अनुमति के व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। यह नियमों का उल्लंघन है। प्राधिकरण ने 8 अप्रैल को सीलिंग का नोटिस देकर लॉन का संचालन बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देश का पालन नहीं किया गया। इस पर सोमवार को उसे सील कर दिया गया। देवरिया जेल में बंद थे अमिताभ ठाकुर पढ़िए पूरा मामला… कौन हैं अमिताभ ठाकुर? अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं। बतौर ASP उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में हुई थी। उसके बाद उन्होंने बतौर SP पहली पोस्टिंग पिथौरागढ़ में मिली। फिर वे यूपी के कई जिलों में तैनात रहे। अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर सोशल एक्टिविस्ट हैं। 23 मार्च, 2021 को गृह मंत्रालय ने अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर कर दिया था। मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था केस बात 10 जुलाई, 2015 की है। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुलायम सिंह यादव ने फोन कर धमकाया और सुधर जाने की नसीहत दी। अमिताभ ने पूरी धमकी को रिकॉर्ड कर लिया था और बाद में वायरल कर दिया था। वायरल ऑडियो में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि पिछली बार से ज्यादा बुरी गत बनाऊंगा। सुधर जाओ। इस संबंध में अमिताभ ने 24 सितंबर, 2015 को हजरतगंज कोतवाली में मुलायम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में मुलायम सिंह ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ही अमिताभ को फोन किया था, लेकिन धमकाने की मंशा नहीं थी। इसी वाकये के बाद अमिताभ पर रेप का आरोप लगा और उन्हें सस्पेंड भी होना पड़ा था। 2021 में पहली बार गए अमिताभ ठाकुर जेल गए राजनीतिक पार्टी बनाई, योगी सरकार पर हमला जारी रखा
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में जवाहर नवोदय विद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस:ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया
    Next Article
    एसपी ने 17 नई डायल-112 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई:जनपद की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मिलेगा बल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment