Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में तूफान-बारिश के बाद सुबह से मौसम खुला:आगरा में आज भी आंधी और बारिश की संभावना, तूफान में गिर गए थे 5 घर

    2 hours ago

    2

    0

    शुक्रवार रात को आए तूफान और बारिश के बाद शनिवार सुबह से मौसम खुल गया है। हल्की हवा चलने के साथ ही धूप निकली हुई है। मगर, दोपहर बाद आज भी मौसम बदलेगा। शाम को फिर से आंधी और बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार सुबह का तापमान लगभग 20°C रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7°C और न्यूनतम तापमान 24.1°C रहा था। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… रात को तूफान के साथ गिरे थे ओले शुक्रवार रात लगभग पौने नौ बजे अचानक आए तूफान और इसके बाद शुरू हुई बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी थी। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। सड़क किनारे लगे अधिकांश होर्डिंग तो उड़ ही गए थे। आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टी की 4 तस्वीरें… आंधी-तूफान में आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित मई बुजुर्ग गांव में 5 मकान गिर गए। इसमें दबकर 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई क्षेत्रों में ओलों की चादर बिछ गई थी। शनिवार का मौसम शनिवार सुबह से मौसम खुला हुआ है। हल्की हवा के साथ ही धूप निकल रही है। इस सीजन में सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान तापमान 29 मार्च को रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 39°C पहुंच गया था। पिछले 15 दिनों से आगरा का मौसम हर दो दिन बाद बदल रहा है। दिन में तेज धूप और शाम को बादल छा रहे हैं। बीच-बीच में कुछ दिन बारिश और बूंदाबांदी भी हो गई। पूर्वानुमान शनिवार दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम तक बादल छाने के साथ ही आंधी और बारिश की संभावना है। इस बीच रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 6 अप्रैल से मौसम खुलेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में पुलिस ने शादी में झगड़ा शांत कराया:गरीब बेटी की विदाई कराई, दूल्हा भी घायल हुआ था
    Next Article
    सहारनपुर के मदरसे में दो शिक्षकों ने छात्र को पीटा...VIDEO:एक ने पैर पकड़े, दूसरे ने छड़ी से मारा; रहम की गुहार लगाता रहा बालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment