Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पुलिस ने शादी में झगड़ा शांत कराया:गरीब बेटी की विदाई कराई, दूल्हा भी घायल हुआ था

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के सत्य नगर में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को थाना उत्तर पुलिस ने सूझबूझ से सुलझाया। पुलिस की मध्यस्थता से न केवल माहौल शांत हुआ, बल्कि गरीब परिवार की बेटी की शादी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और उसकी विदाई भी कराई गई। यह घटना चुन्नीलाल पुत्र धीरजलाल के घर पर हुई, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी 22 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी अजमेर (राजस्थान) से आए दूल्हा वीरू से हो रही थी। शादी समारोह के दौरान बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दूल्हा वीरू भी घायल हो गया था। इस झगड़े से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख तत्काल थाना उत्तर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और उनके बीच सहमति बनाने में मदद की। पुलिस की मध्यस्थता के बाद, सभी विधि-विधान से शादी की रस्में शांतिपूर्वक पूरी की गईं। पुलिस की मौजूदगी में बेटी ज्योति की विदाई भी सकुशल संपन्न हुई। परिवारजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर पुलिस हस्तक्षेप न होता तो शादी में बड़ा विवाद हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भी थाना उत्तर पुलिस की इस पहल की सराहना की। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द कायम रखना भी है। पुलिस के मुताबिक शराब पीकर मारपीट हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में RTI अब 'सूचना के साथ समाधान' पर केंद्रित:राज्य सूचना आयोग की पहल से जनता का भरोसा बढ़ा, आवेदन बढ़े
    Next Article
    रात में तूफान-बारिश के बाद सुबह से मौसम खुला:आगरा में आज भी आंधी और बारिश की संभावना, तूफान में गिर गए थे 5 घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment