Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी के लिए लिया था कर्ज, 11 महीने पहले हुई थी शादी

    1 hour ago

    1

    0

    फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान कुलदीप पुत्र लाखन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शादी के कर्ज से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। कुलदीप ने अपनी पत्नी नीशू के साथ खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर लगे पिलर से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार तड़के गेहूं की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने छत पर उसका शव लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। कुलदीप की शादी लगभग 11 महीने पहले 29 अप्रैल को नीशू पुत्री राजकुमार निवासी नगला जोर, थाना चकरनगर (इटावा) से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। परिजनों ने बताया कि शादी में लिए गए कर्ज को चुकाने में असमर्थ होने के कारण वह मानसिक तनाव में था। कुलदीप अपने पिता लाखन सिंह और पत्नी नीशू के साथ अलग घर में रहता था। उसके बड़े भाई दीपचंद और बहनें कुशमा व प्रियंका सभी विवाहित हैं। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक के ऊपर शादी का कर्ज था, जिसकी वजह से वह परेशान रहता था। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में आज फिर बारिश और आंधी की संभावना:किसानों के लिए आफत की बारिश, सुबह से चल रही तेज हवाएं
    Next Article
    मिर्जापुर में 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार:विंध्याचल पुलिस ने दो पिकअप वाहन किए सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment