Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन:मेरठ के गंगानगर में हुआ आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    माता दिन वाल्मीकि सेवा यात्रा के अंतर्गत आज रविवार को आई ब्लॉक स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर एवं अब्दुल्लापुर अंबेडकर पंचायत भवन, गंगानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर में कुल 7 चिकित्सकों एवं 8 नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में आए सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। इस चिकित्सा शिविर में 260 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री मान रामवीर जी (माननीय नगर संचालक) का विशेष योगदान रहा। साथ ही सुरेंद्रनाथ तिवारी जी, ओंकार नाथ दुबे जी, कृष्ण कुमार त्यागी जी, कृष्ण कुमार धमाजी, बालकृष्ण जी, संदीप कुमार वर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का सराहनीय एवं अविस्मरणीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा जनसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट:हरदोई में युवक ने फेसबुक पर डाली स्टोरी, पुलिस कर रही तलाश
    Next Article
    कन्नौज में बाइक हादसे में एक युवक की मौत:दो घायल कानपुर रेफर, बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment