Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति ने परिवार के साथ गोवर्धन की परिक्रमा की:मथुरा में गिरिराज जी के दर्शन-पूजन किए, कल संत प्रेमानंद महाराज से की थी मुलाकात

    7 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा में हैं। उनके प्रवास का आज अंतिम दिन है। सुबह करीब साढ़े 8 बजे वृंदावन के रेडिसन होटल से दानघाटी मंदिर पहुंचीं। यहां गिरिराज जी का दर्शन किया। वहां पर उनका दूध से अभिषेक और प्रसाद अर्पित किया। उनके साथ राज्यपाल आंनदीबेन पटेल भी रहीं। यहां से पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से परिवार संग 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा शुरू की। करीब डेढ़ घंटे में उन्होंने परिक्रमा पूरी की। उसके बाद हेलिकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू, यूपी के 3 दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। फिर शाम को मथुरा पहुंचीं। शुक्रवार सुबह में प्रेमानंदजी से उनके आश्रम जाकर मुलाकात की। संत प्रेमानंद ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला-चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को जन्मदिन की भी बधाई दी। गुरुवार यानी 19 मार्च को उनका 56वां जन्मदिन था। राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह पिछले साल 25 सितंबर को आई थीं। तब बांके बिहारी के दर्शन किए थे। 5 तस्वीरें देखिए- गोवर्धन जाने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्र भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। जो गोवर्धन पहुंची हैं। गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खास तैयारी रही। पूरे गोवर्धन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तिराहा चौराहा पर रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का रंग बिरंगे फूली से शृंगार किया गया है। एक दिन पहले संत प्रेमानंद महाराज से की थी मुलाकात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री मौजूद थीं। केलीकुंज आश्रम में राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति संत प्रेमानंद महाराज के साथ आध्यात्मिक चर्चा के दौरान भाव-विभोर दिखीं। इस दौरान कुटिया में सिर्फ राष्ट्रपति, उनके परिजन और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद रहे। 3 तस्वीरें देखिए- रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया संत प्रेमानंद से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति, रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंची। वहां पश्चिमी यूपी की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट ‘नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी मौजूद रहे। होटल रेडिशन में प्रदर्शनी देखने पहुंचीं राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार रात में होटल रेडिशन में एक जनपद एक उत्पाद स्टाल का जायजा लिया। उनके साथ राज्यपाल आंनदीबेन पटेल भी मौजूद थी। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपति को एक जनपद एक उत्पाद की स्टॉल में लगाए गए उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया। यहां पर ठाकुर जी की पोशाक की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसे बंदियों द्वारा किया गया है। इसके अलावा साड़ी, दुपट्टा, शॉल, तौलिया, कान्हा जी एवं श्री राधा रानी जी के वस्त्र तथा श्रृंगार का सामान भी प्रदर्शित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ईदगाह पहुंचे अखिलेश, जिंदाबाद के लगे नारे:संभल में कालीपट्‌टी बांधकर नमाज; कमिश्नर ने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा
    Next Article
    अलीगढ़ में सड़क पर हुई ईद की नमाज:मुफ्ती बोले- यह अल्लाह की मर्जी, DM ने कहा परिसर के अंदर पढ़ी; पुलिस ने हटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment