Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति मुर्मू शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं:शहर में रोका ट्रैफिक, जनता परेशान, कुछ देर बाद दिल्ली लौटेंगी; 5 दिन से रिट्रीट में रुकी

    3 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली लौटेंगी। राष्ट्रपति पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में रुकी हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति आज दिल्ली लौटेंगी। हालांकि, राष्ट्रपति की वापसी पूरी तरह मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार मौसम खराब बना हुआ है, जिसके चलते विजिबिलिटी और उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। यही कारण रहा कि राष्ट्रपति के 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर के प्रस्तावित दौरे भी रद्द करने पड़े थे। आज भी शिमला में आसमान में हल्के बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई भागों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में आज का दिल्ली प्रस्थान भी मौसम पर निर्भर रहेगा। ट्रैफिक रोकने से जनता परेशान रिट्रीट छराबड़ा से शिमला के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट को देखते हुए शिमला शहर में करीब पौने एक घंटे तक ट्रैफिक को रोक दिया गया। इससे सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक बहाल होने के बाद वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही। अप्पर शिमला की गाड़ियां छराबड़ा में रोकी अप्पर शिमला से राजधानी शिमला लआने वाली गाड़ियां छराबड़ा में रोकी गई, जबकि सुन्नी व करसोग साइड से आने वाले वाहन मशोबरा बाइफरकेशन पर रोके गए। इसी तरह मशोबरा बाइफरकेशन से ढली चौक-समिट्री टनल-संजौली चौक-नवबहार चौक तक शहर में ट्रैफिक रोका गया। हर साल गर्मियों में रिट्रीट आते रहे राष्ट्रपति बता दें कि, शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ है। यहां पर राष्ट्रपति हर साल गर्मियों में आते रहे हैं और पांच-छह यहां रुकने के बाद वापस लौटते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर में दो बच्चों के शव 24 दिन से रखे:7 अप्रैल को घर पर बम हमले में जान गई थी; दादा बोले- हमें हत्यारे चाहिए
    Next Article
    Friday South OTT Releases: वीकेंड का प्लान सॉर्टेड, OTT पर आईं क्लासिक से लेकर नई साउथ फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment