Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रैपर यो यो हनी सिंह के नए VIDEO पर बवाल:हाथ में पैग लेकर स्टेज पर की एंट्री, ब्लू रॉल्स रॉयस में आए; लोग बोले- शराब प्रमोट कर रहे

    4 hours ago

    2

    0

    यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी एंट्री नहीं, बल्कि स्टेज पर पहुंचने से पहले हाथ में उठाया गया वो 'ड्रिंक' है, जिसने पूरे शो को अलग ही चर्चा में ला दिया। मुंबई के MMRDA ग्राउंड में 28 मार्च की रात हुए कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने नीले रंग की रॉल्स रॉयस घोस्ट से एंट्री ली। बैकग्राउंड में उनका सुपरहिट गाना मिलियनेयर बज रहा था और स्टेज लाइट्स के बीच उनका आगमन पहले ही हाई-वोल्टेज बना हुआ था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उस पल ने, जब कार से उतरते ही एक महिला ने ट्रे में गिलास लेकर उन्हें ड्रिंक सर्व किया। हनी सिंह ने बिना रुके, पूरे फिल्मी अंदाज़ में गिलास उठाया और उसी के साथ स्टेज की ओर बढ़ गए। हाथ में जाम लेकर माइक संभालना। यही सीन अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों ने कहा कि हनी सिंह अब शराब प्रमोट कर रहे। हनी सिंह इससे पहले भी गानों में अश्लील डांस और शब्दों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। हालांकि 2014 से 2018 तक वो म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे। फिर उन्होंने इसकी वजह डिप्रेशन, एंग्जाइटी व मानसिक परेशानी बताई थी। स्टेज पर आने से पहले हाथ में ड्रिंक लिया जानकारी के अनुसार, मुंबई के MMRDA ग्राउंड में 28 मार्च की रात यो यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट था। लग्जरी रॉल्स रॉयस घोस्ट में पहुंचने के बाद उन्होंने स्टेज पर आने से पहले हाथ में ड्रिंक लिया। जिससे विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान बैकग्राउंड में उनका गाना मिलियनेयर बज रहा था और स्टेज पर लाइटिंग व आतिशबाजी के बीच उनकी एंट्री करवाई गई। कार से उतरने के बाद एक महिला द्वारा ट्रे में ड्रिंक सर्व किया गया, जिसे लेकर यूजर्स ने सवाल उठाए। कई लोगों का कहना है कि इस तरह का सीन कॉन्सर्ट के माहौल में गैर-ज़रूरी था और यह केवल दिखावे का हिस्सा लगा। हाथ में जाम लेकर ही स्टेज तक पहुंचे हनी सिंह हाथ में जाम लेकर ही स्टेज तक पहुंचे और माइक संभाला, जिसके बाद उन्होंने ब्लू आइज और देसी कलाकार जैसे गाने पेश किए। हालांकि परफॉर्मेंस के बावजूद चर्चा का केंद्र उनकी एंट्री और ड्रिंक वाला सीन ही बना रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे “ओवर शोऑफ” और “पब्लिसिटी स्टंट” बताया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि म्यूजिक से ज्यादा फोकस एंट्री को हाईलाइट करने पर रहा। वहीं, कॉन्सर्ट में इस्तेमाल की गई कार को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि इसे महंगी लग्जरी कार बताया जा रहा है। कॉन्सर्ट अपने म्यूजिक से ज्यादा हनी सिंह की एंट्री और ड्रिंक वाले सीन को लेकर विवादों में घिर गया है। दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील बातें की थी इससे पहले करीब दो महीने पहले वह विवाद में घिर गए थे। दिल्ली कॉन्सर्ट में स्टेज से उन्होंने ठंड के बहाने खुलेआम अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं थी। इस दौरान फैंस उनका वीडियो बनाते रहे और वह युवाओं को अश्लीलता के लिए उकसाते रहे। 14 जनवरी की रात को कड़ाके की ठंड में यो-यो हनी सिंह में कॉन्सर्ट गा रहे थे। इसी बीच वो रुके और फिर दिल्ली की ठंड का जिक्र करने लगे। हनी सिंह ने इसकी शुरुआत गाली के साथ की। युवाओं को पहले समझ नहीं आया और वो हूटिंग करने लगे। उसके बाद हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी और अश्लील भाषा बोलनी शुरू कर दी। हनी सिंह ने ठंड का जिक्र करते हुए कहा कि देखो, दिल्ली में ठंड है और ऐसे मौसम में कार में @@@ करने का मजा ही कुछ और है। दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी में @@@ दिल्ली की ठंड में। इसके बाद उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी की और युवाओं को गलत काम करने के लिए प्रेरित किया। *********** ये खबर भी पढ़ें: रैपर हनी सिंह बोले- मेरा शो सुपरहिट: बाकियों का जेन-जी लैंग्वेज में 6-7, स्टेज से इशारे भी किए; फैंस बोले- करण औजला का मजाक उड़ाया पंजाबी रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने दूसरे सिंगर्स पर कमेंट कर फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली के IGI स्टेडियम में माय स्टोरी वर्ल्ड टूर के इंडियन चैप्टर में संडे नाइट के दौरान हनी सिंह ने कमेंट किया। उन्होंने कहा कि यो यो हनी सिंह का शो होता है सुपरहिट, बाकियों का जेन जी (Gen Z) की लैंग्वेज में सिक्स-सेवन (6-7) है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 49वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव:चहारसू चौराहा स्थित मां शीतला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article
    पाकिस्तान लीग में बॉल टैंपरिंग विवाद:फखर जमान पर 1-2 मैच का बैन लग सकता है, लाहौर पर 5 रन की पेनल्टी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment