Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुपए के लेनदेन के विवाद में मां-बेटे को पीटा:बदायूं के ईंट भट्ठे पर पहुंचे 4 लोगों ने की मारपीट, एफआईआर दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। 28 नवंबर की सुबह ईंट भट्ठे पर पहुंचे चार लोगों ने मजदूर और उसकी मां के साथ मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आईं। रविवार को मारपीट का वीडियो सामने आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गांव मईबूचन स्थित टाटा ईंट भट्ठे का है। जाहिद पुत्र साहिद निवासी औरंगाबाद माफी, थाना बिनावर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। 28 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे गांव मईबूचन निवासी नबी अहमद अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। दुकान के रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद जाहिद के मुताबिक, नबी अहमद की दुकान से फारुख पुत्र हनीफ का रुपये का लेनदेन चलता था। फारुख ने रुपये चुका दिए थे, लेकिन नबी अहमद भुगतान होने की बात मानने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट जाहिद का आरोप है कि नबी अहमद, रहीश अहमद, रफीक अहमद और जकी अहमद ने भट्ठे पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने जाहिद और उसकी मां सहनाज के साथ मारपीट की। शोर सुनकर भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज पीड़ित जाहिद की शिकायत पर पुलिस ने नबी अहमद, रहीश अहमद, रफीक अहमद और जकी अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ा वीडियो भी रविवार को सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में टेंट लगाते समय किशोर को करंट लगा, मौत:एटा में रात 12 बजे हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    प्रयागराज में अनुप्रिया पटेल की विजय संकल्प रैली आज:अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं के जरिए दिखाएगी ताकत, केंद्रीय मंत्री करेंगी संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment