Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणबीर कपूर को श्रीराम का रोल देने पर उठाए सवाल:गाजियाबाद में अरबिंद कुमार बोले- अभिनय के साथ मर्यादा की समझ भी जरूरी

    14 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में फिल्म निर्माता और Crowd Foundation Charitable Trust के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह ने आगामी रामायण फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्रीराम की भूमिका दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को राजनगर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि श्रीराम का किरदार निभाने के लिए सिर्फ अभिनय क्षमता और लोकप्रियता काफी नहीं है। कलाकार को मर्यादा, आदर्श और जिम्मेदारी की समझ भी होनी चाहिए। अरबिंद कुमार सिंह ने कहा कि श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था और आदर्श के प्रतीक हैं। उन्होंने रणबीर कपूर से जुड़े सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे पुराने कथित बयान 'आई एम अ बिग बीफ गाइ' का जिक्र करते हुए कहा कि इस बयान के संदर्भ और वास्तविकता को समझना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी कलाकार का विरोध या अपमान करना नहीं है, बल्कि इस भूमिका से जुड़ी जिम्मेदारी पर सवाल उठाना है। अरबिंद बोले- श्रीराम का किरदार निभाना सिर्फ अभिनय नहीं, जिम्मेदारी है अरबिंद सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उनका जीवन सत्य, त्याग, सेवा, न्याय और कर्तव्य का संदेश देता है। ऐसे में इस भूमिका को निभाने वाले कलाकार को इन आदर्शों और उनके महत्व की समझ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रामायण जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक विषय पर फिल्म बनाने वाले निर्माताओं को कलाकारों की सार्वजनिक छवि और किरदार के प्रति उनकी सोच पर भी ध्यान देना चाहिए। सवाल यह है कि श्रीराम जैसे चरित्र के लिए केवल लोकप्रियता और अभिनय क्षमता पर्याप्त है या कलाकार में श्रद्धा और जिम्मेदारी की भावना भी होनी चाहिए। रामनवमी 2027 पर रिलीज करने का लक्ष्य अरबिंद कुमार सिंह ने फिल्म निर्माताओं से अपील की कि रामायण को केवल कमाई के नजरिए से न बनाया जाए। फिल्म में भारतीय संस्कृति और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। मनोरंजन के साथ फिल्म समाज को अच्छे जीवन और संस्कारों का संदेश देने वाली होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि Crowd Foundation Charitable Trust की ओर से 'राम-मर्यादा की वापसी' नाम से हिंदी रामायण फिल्म भी बनाई जा रही है। इसमें भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म को रामनवमी 2027 पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। उनके मुताबिक, आज के समाज को श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा की पहले से ज्यादा जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में एक दिन में 5.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:सुबह सैर पर निकलने वालों की संख्या घटी, ग्रामीण इलाकों में दिखी धुंध
    Next Article
    जैकी श्रॉफ की ‘काली खेती’ में दिखेगी हॉरर की झलक:फिल्म में खेती के साथ रिश्तों और पर्यावरण का भी संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment