Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज:CDO ने अधिकतम जनभागीदारी और पंजीकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    15 hours ago

    1

    0

    जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गुलाब चन्द्र ने सभी विभागों को इस आयोजन को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने और इसे जन-आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए हैं। CDO ने बताया कि इस अवसर पर जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सरकारी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों, जिला प्रशासन, खंड विकास कार्यालयों और नगर निकायों को इसके लिए विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को योग दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करें। उन्हें लाइव योग सत्रों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया है। योग दिवस कार्यक्रम की सफलता के लिए भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक लिंक पर अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, टोल-फ्री नंबर 18003157008 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि आमजन को आसानी से जानकारी मिल सके। CDO ने संबंधित विभागों को अपनी कार्यवाही की रिपोर्ट दो कार्यदिवस के भीतर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे शासन को समय पर जानकारी भेजी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल बनाना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:घर से नागपुर जा रहे थे, बकरी खरीदने-बेचने का काम करते थे
    Next Article
    बलरामपुर में रक्तदान शिविर लगा:वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में हुआ आयोजित, 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment