Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में सड़क हादसा, युवक की मौत:बेकाबू बाइक डीसीएम से टकराई, चालक फरार

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर: दिल्ली-लखनऊ हाईवे 9 पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित ईस्ट वेस्ट स्कूल के पास उसकी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक हाईवे किनारे खड़ी एक डीसीएम से टकरा गई। मृतक की पहचान बरेली जिले के जगतपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र प्रदीप के रूप में हुई है। वह रामपुर में अपना काम निपटाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। शंकरपुर के पास पहुंचते ही अर्जुन की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे हाईवे किनारे खड़ी एक डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अर्जुन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही शहजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, डीसीएम पहले से ही हाईवे किनारे खड़ी थी। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    33 वाहनों का चालान, 9 वाहन सीज:दुकानदारों-गैराज संचालकों को चेतावनी, RTO लखनऊ ने चलाया चेकिंग अभियान
    Next Article
    अतिक्रमण हटाते वक्त व्यापारी को आया हार्ट अटैक, मौत:लखनऊ नगर निगम ने की कार्रवाई, परिजन बोले- सामान हटाने तक की मोहलत नहीं दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment