Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण हटाते वक्त व्यापारी को आया हार्ट अटैक, मौत:लखनऊ नगर निगम ने की कार्रवाई, परिजन बोले- सामान हटाने तक की मोहलत नहीं दी

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान उनकी दुकान के बाहर लगे टीनशेड और रैम्प को तोड़ दिया था, जिससे आहत व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। व्यापारी को लॉरी (मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजाजीपुरम के ई ब्लॉक के रहने वाले खुशाल बलेचा (60) के रूप में हुई। वे किराना और दोना-पत्तल का व्यापार करते थे। परिजनों ने कहा- नगर निगम की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो खुशाहल दहशत में आ गए। अचानक तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया- दोपहर करीब 3:30 बजे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। उस समय कोई भी हादसा नहीं हुआ था। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… लखनऊ नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को राजाजीपुरम के ई ब्लॉक बाजार में अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई थी। निगम का अतिक्रमण निरोधी दस्ता शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार पहुंचा। इस दौरान दुकान के बाहर बनाए गए रैम्प और टीनशेड को तोड़ना शुरू किया। करीब 1 बजे के करीब खुशाल बलेचा की दुकान के बाहर लगे तिरपाल को भी हटाया गया। 50 मीटर आगे बढ़ी टीम, व्यापारी को आया अटैक परिजनों ने बताया- नगर निगम की टीम टीनशेड तोड़कर 50 मीटर आगे निकल गई। टूटे टीनशेड को देखकर खुशाल कुछ असहज दिखे। पहला अटैक उनको करीब डेढ़ बजे आया। इसके बाद पास के नजदीकी अस्पताल लेकर गए। वहां से लारी रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तुरंत स्टंट डाला। शाम करीब 6 बजे दोबारा से अटैक आया, जिससे खुशाल की मौत हो गई। भतीजा बोला-सामान तक नहीं हटाने दिया भतीजे मुकेश बलेचा ने बताया- हम 40 साल से व्यापार कर रहे हैं। आज तक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अचानक नगर निगम की टीम आई। सामान हटाने का मौका भी नहीं दिया। दुकान के बाहर लगा टीन तोड़ दिया। हम लोग जब तक कुछ करते। टीम कार्रवाई करके आगे निकल गई। इसके बाद चाचा की तबीयत खराब हो गई। आधी दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण कपड़े की व्यापारी अनुराधा ने बताया- नगर निगम टीम अचानक कार्रवाई करने आई। हमारी दुकान के बाहर टीनशेड लगा था। नीचे सड़क पर कोई अतिक्रमण नहीं था। हमें टीनशेड हटाने का मौका ही नहीं दिया। टीन तोड़कर आगे निकल गए। सिर्फ कुछ दुकानों के बाहर से ही अतिक्रमण हटाया। बाकी की दुकानें जैसी की तैसी लगी हैं। व्यापारी बोले- 302 का मुकदमा दर्ज हो व्यापारी की मौत की सूचना मिलते ही बाजार में तनाव का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में व्यापारी खुशाल की दुकान के बाहर जमा हो गए। नाराज व्यापारी बोले- नगर निगम टीम पर 302 का मुकदमा दर्ज किया जाए। अपर नगर आयुक्त ने आरोप को नकारा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया- 12 बजे से दोपहर करीब 3:30 बजे तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई भी हादसा नहीं हुआ। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। साथ ही यह भी बताया कि राजाजीपुरम ई ब्लॉक के व्यापार मंडल अध्यक्ष ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को पत्र दिया था। कार्रवाई की मांग की थी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा- अतिक्रमण अभियान की पूर्व सूचना दी गई थी। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। व्यापारी की मौत को कार्रवाई से जोड़ने की बात गलत है। कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………… यह खबर भी पढ़ें राहुल पर FIR का अपना आदेश हाईकोर्ट जज ने बदला: बिना नोटिस केस दर्ज करना सही नहीं माना; याचिकाकर्ता बोला- CJI से शिकायत करेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का अपना ही आदेश बदल दिया है। मामला दोहरी नागरिकता से जुड़ा है। कोर्ट ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर नया आदेश जारी किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सड़क हादसा, युवक की मौत:बेकाबू बाइक डीसीएम से टकराई, चालक फरार
    Next Article
    गोरखपुर में शनिवार को होगी बिजली कटौती:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment