Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में उपनिरीक्षक शिवशंकर का निधन:लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के धूमनगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिवशंकर (52) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को उनका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली। गाजीपुर के रहने वाले थे शिवशंकर मूल रूप से गाजीपुर जनपद के गहमर क्षेत्र के रहने वाले शिवशंकर वर्तमान में प्रयागराज के कीडगंज इलाके में परिवार के साथ रह रहे थे। शिवशंकर ने पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और सेवा के आधार पर हाल ही में उनका प्रमोशन उपनिरीक्षक (दरोगा) के पद पर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी जय कुमारी हैं, जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। इसके अलावा उनकी एक बेटी सलोनी और दो बेटे मनीष प्रताप सिंह व उत्कर्ष हैं। शिवशंकर के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनवान हुए सुदामा, पांडवों को मिला 'अक्षय पात्र', यूं ही अक्षय तृतीया नहीं कहलाती अबूझ मुहूर्त
    Next Article
    सपा सांसद धर्मेंद यादव से मिले छात्रनेता:सीसीएसयू में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment