Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में राम रहीम ओवरब्रिज मरम्मत शुरू:रेलवे अंडरपास पर भारी दबाव बढ़ा, जाम और अव्यवस्था से लोग परेशान

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर के राम रहीम ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होते ही यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। ओवरब्रिज बंद होने के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खासकर रेलवे अंडरपास पर भारी दबाव बढ़ गया है। हालांकि अंडरपास की खराब स्थिति को लेकर पहले ही शिकायतें सामने आ चुकी थीं और नगर पालिका की ओर से सुधार का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद भी यहां कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। रोजाना हजारों लोग इस अंडरपास से गुजरते हैं, लेकिन न तो यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के इंतजाम। नतीजा यह है कि जहां एक ओर मरम्मत कार्य बाधित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बंद करने से पहले वैकल्पिक मार्गों को बेहतर बनाया जाना चाहिए था। मौजूदा स्थिति में स्कूल, दफ्तर और जरूरी काम से निकलने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। वहीं मरम्मत कार्य में लगे मजदूर भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि रोजाना काम शुरू करने से पहले ही यातायात संभालने में काफी समय लग जाता है। रास्ता बंद करने पर कई बार लोगों से बहस और विवाद की स्थिति भी बन जाती है, जिससे काम प्रभावित होता है। इसके अलावा मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत:रोड पार करते समय कार की टक्कर से हुआ हादसा, 27 अप्रैल को थी बेटी की शादी
    Next Article
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment