Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत:रोड पार करते समय कार की टक्कर से हुआ हादसा, 27 अप्रैल को थी बेटी की शादी

    2 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के तमकुहीराज कस्बे में शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे NH-28 पर हुए एक सड़क हादसे में कृष्णा आर्थो केयर के चिकित्सक डॉ. हरेराम साहनी की मौत हो गई। रोड पार करते समय एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना… डॉ. साहनी कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा पलकधारी वार्ड नंबर 11 के निवासी थे और किसी काम से जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तमकुहीराज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 27 अप्रैल को बेटी की थी शादी उनके मौत की खबर फैलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई और लोग सीएचसी पहुंचने लगे। डॉ. साहनी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी बड़ी बेटी सुस्मिता साहनी की शादी 27 अप्रैल को तय थी, जिसके लिए तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। हड्डी रोग के कुशल चिकित्सक थे डॉ. हरेराम साहनी न केवल एक हड्डी रोग के कुशल चिकित्सक थे, बल्कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते थे। उनके मौत से क्षेत्र ने एक सेवाभावी व्यक्ति को खो दिया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाली लग्जरी कार को कब्जे में ले लिया है। तमकुहीराज पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। डॉ. हरेराम साहनी की मौत की खबर नगर में पहुंचते ही नगर के सैकड़ो लोग सीएचसी तमकुहीराज पहुंच गये। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब वह नहीं है। जबकि आंखे नम थी। एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया- घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी पीएम के लिए भेज दिया गया है। लग्जरी कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में डायरिया का प्रकोप बढ़ा, डिहाइड्रेशन की शिकायत:13 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
    Next Article
    रामपुर में राम रहीम ओवरब्रिज मरम्मत शुरू:रेलवे अंडरपास पर भारी दबाव बढ़ा, जाम और अव्यवस्था से लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment