Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर शुरू:केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, जागरूकता वैन भी हुई रवाना

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के बरही CHC से आयुष्मान आरोग्य शिविर की शुरुआत 7 अप्रैल से की जाएगी। इसका उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर CMO डॉ राजेश झा ने शुक्रवार को CHC पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। CMO डॉ राजेश झा ने बताया कि शिविर में आम लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। टीबी के नए मरीजों की स्क्रीनिंग, लड़कियों का हेल्थ चेकअप कर पिंक कार्ड बनाना और ब्लड डोनेशन कैम्प भी आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी। बांसगांव में संचारी रोग अभियान को गति बांसगांव सीएचसी परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विधायक डॉ विमलेश पासवान ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। लोगों को सतर्क रहने और व्यवहार बदलने की सलाह विधायक डॉ विमलेश पासवान ने कहा कि मौसम बदलने के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ता है, इसलिए खानपान, साफ पानी और मच्छरों से बचाव पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी, ऐसे में सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। 11 विभाग मिलकर चला रहे अभियान CMO डॉ राजेश झा ने बताया कि जिले में 11 विभाग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेज बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर देरी न करें और तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचें। कार्यक्रम में डिप्टी CMO डॉ राजेश कुमार, अधीक्षक डॉ केएम अग्रवाल, डीएमओ अंगद सिंह समेत स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी और सीएचओ मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस, सप्लाई शुरू:50 घरों और स्कूल को मिली रोशनी, गर्मी में लोग हो रहे थे परेशान
    Next Article
    जौनपुर में बसुही नदी पर नया पुल तैयार:जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment