Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में पेट्रोलियम, गैस आपूर्ति सामान्य:प्रशासन ने अफवाहों से बचने और अनावश्यक भंडारण न करने को कहा

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में पेट्रोल, डीजल और गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वर्तमान में 1609 किलोलीटर पेट्रोल और 2547 किलोलीटर डीजल विभिन्न कंपनियों जैसे IOCL, BPCL, HPCL, रिलायंस और नायरा के माध्यम से उपलब्ध है। घरेलू गैस (एलपीजी) की स्थिति भी संतोषजनक है। जनपद में कुल 21,644 सिलेंडर उपलब्ध हैं। 19,794 बुकिंग के मुकाबले 10,831 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी है। शेष आपूर्ति तेजी से पूरी की जा रही है। संबंधित कंपनियों को आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। पीएनजी के 657 कनेक्शन सक्रिय वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति पूरी हो चुकी है। इनका वितरण अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। नगर रामपुर में पीएनजी के 657 कनेक्शन सक्रिय हैं और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। इच्छुक उपभोक्ताओं को 72 घंटे के भीतर नया कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सकता है। प्रशासन ने जनपदवासियों को आश्वस्त किया है कि सभी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति नियंत्रण में है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भंडारण न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। समस्या होने पर टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मूंछ वाले रामजी की रथयात्रा निकली:रामनवमी पर भव्य आयोजन, 145 साल पुरानी परंपरा जारी
    Next Article
    शिक्षामित्र की मौत, बसपा ने 50 लाख, नौकरी मांगी:नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment