Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में आयुष विभाग ने योग शिविर लगाए:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में लोगों को किया प्रेरित

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुष विभाग '365 दिन योग' थीम के तहत लगातार योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में किला मैदान में एक विशेष योग शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज आर्य के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया गया। आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर के योग प्रशिक्षक राजीव कुमार और अर्चना गुप्ता ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाचार्य राजीव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से व्यक्ति भविष्य में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकता है। राजीव कुमार ने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहे, जिसके लिए आयुष विभाग गांव-गांव और शहर-शहर योग शिविर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने मौजूदा भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और गलत खानपान के कारण बढ़ती बीमारियों का जिक्र करते हुए योग और प्राणायाम को शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे सरल उपाय बताया। शिविर में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटि चक्रासन, मंडूकासन, वक्रासन, सेतुबंधासन और हलासन जैसे विभिन्न योगासन कराए गए। आयुष विभाग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर मिली युवती-युवक की लाश:शारदा नहर से युवक और झाड़ियों से महिला का शव बरामद, नहीं हो पाई पहचान
    Next Article
    Bhooth Bangla BO Day 24: अक्षय कुमार ने 24वें दिन लगाया हेलीकॉप्टर शॉट, जानिए बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का क्या रहा स्कोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment