Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम सदन में हंगामा:पार्षदों ने प्रस्ताव हटाने पर जताई नाराजगी, महापौर की अध्यक्षता में बैठक शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की अध्यक्षता में सोमवार को जनरल सदन की बैठक राष्ट्रगान के साथ शुरू की गई। नगरायुक्त समेत तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में पार्षदों ने एजेंडे से कई प्रस्ताव हटाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पिछले सदन में अधिकारियों के न आने पर हंगामा हुआ था। इस बार पार्षद हेमंत प्रजापति ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। वहीं विपक्षी पार्षदों ने कहा कि सदन को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है। आज के एजेंडे पर बात होनी चाहिए।हंगामे पर महापौर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "हमने सदन के लिए कॉल किया था। 15 दिन में तैयारी कर लेनी चाहिए थी। अधिकारी सदन में क्यों नहीं आए, इसका जवाब इन्हें देना होगा। बैठक शुरू होते ही विपक्षी पार्षदों ने सदन में शोर-शराबा शुरू कर दिया। पार्षदों का आरोप था कि बिना बताए उनके क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े अहम प्रस्ताव एजेंडे से हटा दिए गए। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। पार्षदों ने कहा कि जनता के कामों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कई वार्डों के नाली, सड़क और सफाई से जुड़े प्रस्ताव गायब हैं। हंगामे के बीच महापौर ने सभी को शांत कराने की कोशिश की। करीब 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी। बैठक में शहर के विकास से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर जेल में बंदी की मौत पर हंगामा:हत्या का आरोप, डीआईजी बरेली की गाड़ी के आगे लेटे परिजन, जमानत पर छूटने वाला था
    Next Article
    वृंदावन में सर्व ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक:संगठन विस्तार पर किया विचार विमर्श,अवधेश कुमार बने मंडल प्रवक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment