Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर मिली युवती-युवक की लाश:शारदा नहर से युवक और झाड़ियों से महिला का शव बरामद, नहीं हो पाई पहचान

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र में झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद हुआ, जबकि खंडासा थाना क्षेत्र की शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव मिला। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को मर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है। झाड़ियों में मिला महिला का शव पहली घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के परसपुर सथरा पूरे तुलकापुर प्राथमिक विद्यालय के पास की है। रविवार देर शाम ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रतन शर्मा, क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल और चौकी प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को शव के पास से कंट्रोल-505 नामक सल्फास की डिब्बी, कीटनाशक दवा और स्प्राइट की बोतल में पानी मिला है। इन वस्तुओं के मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास के गांवों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर भी फोटो साझा की गई, लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। नहर में पेड़ की डाल से फंसा मिला युवक का शव दूसरी घटना खंडासा थाना क्षेत्र की शारदा सहायक यूनाइटेड ब्रांच नहर की है। ग्रामीणों ने नहर में पेड़ की डाल से फंसा एक शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। कई घंटे प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए पड़ोसी जिलों से संपर्क क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल ने बताया कि दोनों शवों की पहचान के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पड़ोसी जिलों के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं होती है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण अभियान में दोहरी नीति का आरोप:अंजहिया बाजार रोड पर अतिक्रमण तोड़ा , चौक बाजार को छोड़ा; सपा ने लगाया भेदभाव का आरोप
    Next Article
    रामपुर में आयुष विभाग ने योग शिविर लगाए:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में लोगों को किया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment