Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 26वें श्याम संकीर्तन में दस हजार श्रद्धालु पहुंचे:विधायक आकाश सक्सेना ने कलाकारों का सम्मान कर संस्कृति संरक्षण पर जोर दिया

    10 hours ago

    1

    0

    रामपुर के आदर्श रामलीला मैदान में 26वां श्याम संकीर्तन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक चले इस धार्मिक आयोजन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने खाटू श्याम और राधा-कृष्ण के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। भक्त पूरी रात भजनों पर झूमते रहे और भक्ति रस में डूबे रहे। देखें 5 तस्वीरें… मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक आकाश सक्सेना नगर विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण और खाटू श्याम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और कलाकारों का सम्मान किया। वे करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। संस्कृति और परंपरा पर दिया जोर विधायक ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए विश्वभर में जाना जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति से मानसिक शांति मिलती है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 4 बजे तक पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या कर शव दफनाने वाले पति को उम्रकैद:कोर्ट ने लगाया 70 हजार जुर्माना, पांच साल बाद आया फैसला, शव गलाने के लिए डाला था नमक
    Next Article
    जीवित व्यक्ति को सरकारी कागजों में मृत दर्शाया:राजगीर सुराजुदीन खुद को जिंदा साबित करने को भटक रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment