Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 30 मार्च से शुरू होगा:प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की 10 टीमें लेंगी हिस्सा

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में 30 मार्च से 'रामपुर कप' क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के तत्वाधान में रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी भारत गार्डन में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफ़ान हुसैन ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय और प्रदेश स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। उन्होंने पुष्टि की कि प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट संयोजक नितिन कुमार और आलम ने जानकारी दी कि यह एक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को टीमों में शामिल करने के लिए ऑक्शन प्रक्रिया अपनाई गई। टूर्नामेंट कार्य समिति के सदस्य नावेद ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 मार्च को होगा। इस अवसर पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला तथा पूर्व डीजीपी एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डी.एस. चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट में शामिल 10 टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप ए में रामपुर किंग्स, रामपुर एवेंजर्स, रामपुर टाइटंस, रामपुर चैलेंजर्स और रामपुर स्ट्राइकर्स शामिल हैं। ग्रुप बी में रामपुर वॉरियर्स, रामपुर ब्लास्टर्स, रामपुर मेवरिक्स, रामपुर ग्लेडिएटर्स और रामपुर रॉयल्स को रखा गया है। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अथर अली और अम्बर वशिष्ठ सहित सभी टीम मालिक तथा सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लास्टिक दाना फैक्ट्री से चोरी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:कानपुर पुलिस ने गुजैनी अंडरपास से पकड़ा, चोरी की दो बाइकें बरामद
    Next Article
    देवबंद के मदरसे में कब्जे की साजिश का आरोप:फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर से बनाई नई कमेटी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment