Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा:धर्म रक्षा और सामाजिक एकता का दिया गया संदेश

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्म रक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यह शोभायात्रा ताजेपुर प्रधान कुटी से शुरू होकर तामसा नदी के तट पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर मढ़ैया बाबा, भीटी और बांदेवी होते हुए वापस ताजेपुर प्रधान कुटी पर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था का परिचय दिया। पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। कुटी के मुख्य पुजारी फलहारी बाबा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म की रक्षा करना, समाज में एकता स्थापित करना और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया। फलहारी बाबा ने कहा कि जब तक हम अपने धर्म और संस्कारों का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक समाज और राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने आज के भौतिकवादी युग में धन-संपत्ति के पीछे भागने के बजाय मूल्यों और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके एक पत्नी व्रत, मर्यादा और समाज के प्रति समर्पण के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने पर भी प्रकाश डाला गया। आयोजक विजय प्रताप सिंह ने अपील की कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म एवं संस्कृति की इस अलख को आगे बढ़ाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP केके बिश्नोई ने पिता के साथ डांस किया:राजस्थान में हल्दी सेरमनी हुई, माता-पिता ने खीर खिलाई; देखिए VIDEO
    Next Article
    सुल्तानपुर में पेड़ कटाई विवाद में ठेकेदार पर हमला:काश्तकार पर मारपीट, तोड़फोड़ और असलहा लहराने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment