Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर लखनऊ में बीजेपी ने निकाली भगवा यात्रा:महानगर अध्यक्ष बोले- सनातन परंपरा से जुड़े लोग, जय श्रीराम के जयकारे लगाए

    3 hours ago

    2

    0

    रामनवमी पर लखनऊ में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्ग भगवा रंग में रंगे नजर आए और जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवा साफा पहनकर और हाथों में ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन श्री भगवा यात्रा आयोजन समिति की ओर से किया गया। कपूरथला चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई, जहां मंच बनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नेताओं ने दिखाई हरी झंडी भगवा यात्रा को भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा और विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा- इस प्रकार की शोभायात्राएं केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी मजबूत करती हैं। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। झांकियों में दिखी त्रेता युग की झलक यात्रा में सजी आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की जीवंत झांकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कई लोग हाथ जोड़कर खड़े नजर आए, तो कई ने वहीं पूजा-अर्चना भी की। माहौल ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो त्रेता युग की झलक सजीव हो उठी हो। भगवा यात्रा श्री हनुमान मंदिर, कपूरथला चौराहा से शुरू होकर अलीगंज, निराला नगर, डालीगंज, हसनगंज, चौक, नक्खास, यहियागंज, अमीनाबाद, कैसरबाग होते हुए परिवर्तन चौक पहुंची और अंत में गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान पवन सिंह चौहान, अंगद सिंह, माधवेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी शोभायात्रा में महिलाओं ने बजाए डमरू:पालकी में सवार होकर निकले रामलला; मेयर ने पूजा की, विधायक ने आरती उतारी
    Next Article
    अलीगढ़ में भारी सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्रा:100 साल से रामनवमी पर निलकने वाला डोला पुराने पारंपरिक मार्ग से निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment