Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर आज गुरुगांव देवी मंदिर में उमड़ेगी आस्था:ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी, 7 जगह बैरियर लगेंगे; सुबह 6 बजे आरती के बाद खुलेंगे कपाट

    2 hours ago

    1

    0

    रामनवमी का महापर्व आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। फर्रुखाबाद के प्राचीन गुरुगांव देवी मंदिर में मां चांदी के दरबार में भक्तों को दर्शन देंगी। चैत्र नवरात्र के समापन के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक व्यापक तैयारियां की हैं। रामनवमी को लेकर गुरुवार रात से ही गुरुगांव देवी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर और बाहरी गेट पर आकर्षक लाइटिंग की गई है, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा है। मां का दरबार भी फूलों से सजाया गया है। मंदिर समिति के मुताबिक, भक्तों की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 6 बजे आरती के बाद खुलेंगे कपाट मंदिर के पुजारी ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सुबह 6 बजे मां की आरती होगी। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह से ही कन्या भोज का आयोजन शुरू हो जाएगा, जबकि दिनभर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु कन्या भोज में भी शामिल होते हैं। द्वापर कालीन माना जाता है गुरुगांव देवी मंदिर गुरुगांव देवी मंदिर को अति प्राचीन और द्वापर कालीन बताया जाता है। सामान्य दिनों में भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्र और विशेषकर रामनवमी पर यहां जनपद ही नहीं, आसपास के जिलों से भी हजारों भक्त आते हैं। यही वजह है कि इस बार भी भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंधन किया गया है। ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी रामनवमी के मौके पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए 7 जगह लगेंगे बैरियर मऊ दरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि गुरुगांव देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण और आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए 7 जगह बैरियर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टाउन हॉल, अर्रापहाड़पुर, भीकमपुर, बीबीगंज चौकी, हथियापुर तिराहा, अमर होटल और क्रॉसिंग के पास बैरियर लगाए जाएंगे। इन स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध प्रशासन की ओर से मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। पुलिस की कोशिश रहेगी कि मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता पैदल श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम बना रहे। संवेदनशील जगहों पर गश्त, सादा वर्दी में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रामनवमी के पर्व को लेकर जिले के मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों पर ड्यूटी लगाई गई है और अतिरिक्त पीएसी बल भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और पेट्रोलिंग होगी। जिन मंदिरों पर अधिक भीड़ रहेगी, वहां सादा वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों को CCTV निगरानी में रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। मंदिर के बाहर सजी दुकानें, मेले जैसा माहौल रामनवमी के अवसर पर गुरुगांव देवी मंदिर और बढ़पुर देवी मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में दुकानें भी सज गई हैं। गुरुगांव देवी मंदिर पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनटीईएस की गड़बड़ी से भटके रहे शताब्दी के यात्री:मेगा ब्लॉक के बीच गलत सूचना से फैला भ्रम, यात्रियों से मनमाना किराया वसूला
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जान दी, यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर बन रहा खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment