Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जान दी, यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर बन रहा खाना

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… शहर में लोग गैस की बुकिंग के लिए 4 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गैस सिलेंडर कब मिलेगा, ये उपभोक्ताओं को खुद नहीं पता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया- हमारा सिलेंडर बुक होने के बाद डिलीवर हो गया, एकाउंट में सब्सिडी के पैसे भी आ गए, लेकिन सिलेंडर नहीं आया है। कल्याणपुर में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी ने ड्यूटी पर गए पति को फोन कर कहा- मैं फांसी लगाने जा रही हूं। तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। ऐसी ही 10 बड़ी खबरें देखने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए– 1ः CSA यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर बन रहा खाना: सुबह 4 बजे से लाइन लगी, गैस किल्लत पर लोग बोले- एजेंसी वाले कह रहे नेट नहीं चल रहा कानपुर में गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। लोग सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं। उनका कहना है कि एजेंसी वाले नेट न चलने का हवाला दे रहे हैं। शहर में गैस की किल्लत इस कदर बढ़ गई है, अब CSA यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। लोग गैस की बुकिंग के लिए 4 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गैस सिलेंडर कब मिलेगा, ये उपभोक्ताओं को खुद नहीं पता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया- हमारा सिलेंडर बुक होने के बाद डिलीवर हो गया, एकाउंट में सब्सिडी के पैसे भी आ गए, लेकिन सिलेंडर नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर… 2- नवरात्रि अष्टमी पर मंदिरों में भक्तों की भीड़:कानपुर के बारादेवी मन्दिर में लंबी लाइन, तपेश्वरी में 9 दिन घी के दीपक जलाकर मांगी मन्नतें कानपुर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शहर के प्रसिद्ध बारा देवी मंदिर और तपेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन के कारण भीड़ अधिक होती है। पढ़ें पूरी खबर… 3- कानपुर में पति से झगड़े के बाद पत्नी का सुसाइड:फोन पर कहा- तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना, 6 महीने पहले लव मैरिज की थी कानपुर में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी ने ड्यूटी पर गए पति को फोन कर कहा- मैं फांसी लगाने जा रही हूं। तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद जब पति ने दोबारा कॉल की तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया। फिर पति ने पड़ोस की महिला को भेजा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। छह महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। आठ मार्च को ही किराए पर कमरा लिया था। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना शिवली रोड की है। पढ़ें पूरी खबर…. 4- कानपुर में मोरंग लदे ट्रक में लगी आग:जाजमऊ फ्लाईओवर पर 100 मीटर तक दौड़ा, ड्राइवर सहित 3 ने कूदकर बचाई जान कानपुर के जाजमऊ फ्लाईओवर पर मौरंग से लदे ट्रक में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक करीब 100 मीटर तक हाईवे पर दौड़ता रहा। इस दौरान ट्रक में सवार चालक पप्पू पासवान, परिचालक बूदई और एक अन्य साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना रामादेवी से जाजमऊ की ओर जाने वाले फ्लाईओवर की है, जहां कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। पढ़ें पूरी खबर…. 5- कानपुर में मिडिल ईस्ट युद्ध का असर:चेयरमैन बोले- 2000 फैक्ट्रियां बंदी की कगार पर, कच्चा माल महंगा होने से बढ़ी मुश्किलें मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर कानपुर के उद्योगों पर व्यापक रूप से पड़ता दिखाई दे रहा है। उत्पादन से जुड़े सभी क्षेत्रों के उद्यमियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कानपुर में उत्पादन करने वाले उद्योगपतियों का कहना है कि अगर 20 दिन तक इसी तरह ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच तनाव बना रहा, तो बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। कच्चा माल महंगा होने के चलते उत्पादन में 50 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि बढ़ी हुई कीमतों के कारण लागत तक नहीं निकल पा रही है। यही वजह है कि कई फैक्ट्री मालिकों ने काम बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…. 6- कानपुर में गैस किल्लत की 1000 शिकायतें:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- 500 का समाधान किया, कालाबाजारी में 10 पर FIR; 150 सिलेंडर जब्त कानपुर में गहराए गैस संकट के बीच आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। गैस किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) राकेश कुमार खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में 1 हजार शिकायतें मिल चुकी हैं। करीब 500 शिकायतों का समाधान हो गया है। टीमों को फील्ड में उतारकर कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 7- हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई, 4 घायल:पहिया जाम होने से बेकाबू हुई; मंदिर जा रहा था परिवार, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक महिंद्रा कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चलते समय अचानक कार का पहिया जाम हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे में कार सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कार चालक ओमप्रकाश के मुताबिक, वह परिवार के साथ चंद्रिका देवी मंदिर में कथा सुनने जा रहे थे। महाराजपुर के पुरवामीर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास अचानक गाड़ी का पहिया जाम हो गया। चालक के नियंत्रण खोने से पहले ही कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पढ़ें पूरी खबर…. 8- सवारी बनकर चोरी करने वाली चाची-भतीजी समेत 3 अरेस्ट:बादशाहीनाका में 500 मीटर में पार किए थे 15 लाख के जेवरात ऑटो में सवारी बनकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली चाची-भतीजी समेत तीन आरोपियों को कानपुर की बादशाहीनाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह ऑटो में घूम–घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। बीते 9 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला को गिरोह ने अपना शिकार बनाया था। शातिरों ने 500 मीटर के सफर में महिला के 15 लाख के जेवरात पार कर दिए थे। पढ़ें पूरी खबर…. 9- कानपुर में समर-स्पेशल ट्रेन शुरू:सूबेदारगंज–बांद्रा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को अब गर्मी में नहीं होगी परेशानी कानपुर में गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने के लिए सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनस के बीच समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। इस ट्रेन से कानपुर के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे यूपी से मुंबई रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04125/04126 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन निर्धारित अवधि में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार, 6 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक चलेगी। पढ़ें पूरी खबर…. 10- कानपुर में सांड के हमले से शख्स की मौत:हैलट अस्पताल में चल रहा था इलाज, कानपुर IIT कैंपस में हुआ हादसा था कानपुर IIT कैंपस में सांड के हमले से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना में अधेड़ को बचाने के दौरान उसका साथी भी घायल हो गया था, जिसका इलाज हैलट में चल रहा है। बिठूर के डंबरपुरवा गांव के रहने वाले कैलाश (50 आईआईटी की विष्णुसरन एंड कंपनी में ठेकेदार नरेंद्र के अंडर में पिछले 10 साल से काम कर रहे थे। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे हिमांशु, दीपांशु और बेटी रेनू है, जिसकी शादी हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी पर आज गुरुगांव देवी मंदिर में उमड़ेगी आस्था:ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी, 7 जगह बैरियर लगेंगे; सुबह 6 बजे आरती के बाद खुलेंगे कपाट
    Next Article
    मथुरा में 29 मार्च को फूल बंगलों में विराजेंगे बांकेबिहारी:इस बार 274 फूल बंगले बनेंगे, वृंदावन और आगरा से मंगाए जाएंगे फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment