Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनगर सीट पर भाजपा जनता की पहली पसंद:समाजवादी पार्टी बनी दूसरी पसंद, BJP के नीरज शर्मा बने पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले की रामनगर सीट पर सपा विधायक फरीद महफूज किदवई को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 69% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद सपा विधायक फरीद महफूज किदवई हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो सपा में पहली पसंद विधायक फरीद महफूज किदवई हैं। उन्हें 52% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे स्थान पर अरविंद सिंह गोप हैं, जिन्हें 24% लोगों ने पसंद किया। राजलक्ष्मी वर्मा को 6% लोगों का समर्थन मिला। लल्लन वर्मा को 2% लोगों ने पसंद किया है। भाजपा में नीरज शर्मा को 40% लोगों ने पहली पसंद के रूप में चुना है। गौरीकांत दीक्षित को 33% और रामबाबू द्विवेदी को 13% लोगों ने पसंद किया है। बसपा के उम्मीदवारों में हाफिज भारती को 37% लोगों ने पसंद किया। विवेक श्रीवास्तव को 28% लोगों का समर्थन मिला, जबकि 35% लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को चुना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिधौली सीट पर सपा से रामपाल भार्गव पहली पसंद:बसपा से तरुण रावत, कांग्रेस से कमला रावत पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    MMMUT में जून में होगा दीक्षांत समारोह:15 जून के बाद कुलाधिपति से मांगा समय, तैयारियां शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment