Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर के 18 उप-मंदिरों में आज से दर्शन शुरू:पास दिखाने पर मिल रही एंट्री, 1 स्लॉट में 1500 श्रद्धालु कर रहे दर्शन

    14 hours ago

    2

    0

    राम मंदिर परिसर में बने सभी 18 उपमंदिरों के दर्शन श्रद्धालु सोमवार से कर सकेंगे। अब भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए पहले ऑनलाइन पास बनवाना होगा। बिना पास के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार, रामलला का दरबार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु रामलला सहित सभी 18 मंदिरों को दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी 13 घंटे तक लगातार दर्शन होंगे। भीड़ नियंत्रित रखने के लिए श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। हर दो घंटे के अंतराल पर नया स्लॉट शुरू होगा। प्रत्येक स्लॉट में करीब 1500 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिससे व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। 1 पास पर 5 लोगों की मिलेगी एंट्री राम मंदिर के उपमंदिरों में दर्शन के लिए भक्त लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही तारीख की घोषणा हुई, श्रद्धालुओं ने आने की तैयारी शुरू कर दी। राम मंदिर प्रशासन ने ट्रायल के तौर पर 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो हफ्तों के लिए पास की व्यवस्था की है। रविवार को जैसे ही पास जारी करने का ऐलान हुआ, कुछ ही मिनटों में 13 अप्रैल के करीब 90 प्रतिशत पास बुक हो गए। राम मंदिर दर्शन के लिए कुल 7 स्लॉट तय किए गए हैं-सुबह 7 से 9 बजे, 9 से 11 बजे, 11 से 1 बजे, 1 से 3 बजे, 3 से 5 बजे, 5 से 7 बजे और 7 से 9 बजे। हर दिन कुल 3500 पास जारी किए जाएंगे। प्रत्येक स्लॉट में 500 पास उपलब्ध होंगे। एक पास पर 5 श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेगा। 17500 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन राम मंदिर की वेबसाइट पर 13 अप्रैल के सभी सातों स्लॉट के करीब 2600 पास शाम 4 बजे तक बुक हो चुके थे। पहले और दूसरे दिन के लगभग 90 प्रतिशत पास बुक हो गए हैं। इसके तहत एक दिन में 17,500 श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा मिलेगी। सामान्य पास पर इन मंदिरों के होंगे दर्शन सप्त मंडपम (महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या, माता शबरी), शेषावतार मंदिर लक्ष्मण जी का मंदिर, कुबेर टीला- भगवान शिव का मंदिर, राम परिवार- राम मंदिर के दूसरे तल पर विराजमान मंदिर है। वीआईपी पास वाले परकोटा मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के डॉ. अनिल मिश्र ने बताया- राम भक्त तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर पास बनवा सकते हैं। इस पास के जरिए श्रद्धालु सप्तम मंडपम, शेषावतार, कुबेर टीला और राम परिवार के दर्शन कर सकेंगे। परकोटा के मंदिरों में अभी सामान्य श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिलेंगे, जबकि वीआईपी पासधारक परकोटा मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। पास की व्यवस्था का एक सप्ताह का ट्रायल किया जा रहा है। अगर यह सफल रहा तो आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। 10 एकड़ में बन रही पंचवटी राम मंदिर के 70 एकड़ परिसर में करीब 40% हिस्से को ग्रीन लैंड बनाने की योजना पर काम हो रहा है। 10 एकड़ में पंचवटी विकसित की जा रही है। यहां बैठने की व्यवस्था भी की गई है। रामकथा संग्रहालय में निर्माणाधीन संकटमोचक हनुमान गैलरी का 7D तकनीक आधारित डेमो भी प्रस्तुत किया गया। मंदिर में लगाई गई फसाड लाइटिंग से इसकी वास्तुकला और भी आकर्षक हो गई है। रोशनी में मेहराब, स्तंभ और शिल्पकारी खास अंदाज में उभरकर सामने आ रही है। --------- ये खबर भी पढ़िए- आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, चेस्ट इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती थीं सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू ने रोटी में जहर खिलाकर सास की हत्या की:पति को भी मारने की प्लानिंग थी, इराक से लखनऊ लौटे भांजे से अफेयर था
    Next Article
    लखनऊ- निजी स्कूल के खिलाफ फीस बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन:बड़ी संख्या में विरोध करने पहुंचे अभिभावक, गेट पर बैनर टांगकर दिया धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment